बाॅलीवुड एक्टर टाइगर श्राॅफ इन दिनों अपनी फिल्म स्टूडेंट आॅफ द ईयर की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक खबर सामने आई है। खबर है कि हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने करण के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में कैमियो रोल किया है। उन्होंने हाल ही में फिल्म की लीड स्टारकास्ट तारा सुतारिया, अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ से विल ने मुलाकात की। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। तस्वीरों में विल स्मिथ फिल्म की स्टार कास्ट के साथ काफी मस्ती कर रहे हैं। विल स्मिथ इस फिल्म में कैमियो डांस करते दिखाई देंगे। इसकी शूटिंग उन्होंने खत्म कर ली है। बता दें कि विल स्मिथ एक समिट में शिरकत करने भारत पहुंचे हैं। फिल्म की बात करें को यह 2012 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर का सीक्वल है। उसका निर्देशन खुद करण जौहर ने किया था। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं। इसमें टाइगर श्रॉफ के अलावा तारा सुतारिया और अनन्या पांडे भी हैं, जो इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म 10 मई को रिलीज होगी।
राष्ट्रीय
मोरल ने भारत शहीद सम्मान योजना का किया आगाज
February 16, 2019 10:17
जम्मू-कश्मीर: यात्रियों से भरी बस खाई में गिर जाने से 11 लोगों की मौत
December 09, 2018 14:10
कांग्रेस अध्यक्ष: राफेल डील में अनिल अंबानी की कंपनी को क्यों दिया ठेका
November 02, 2018 07:31
यौन उत्पीड़न के बाद अब एमजे अकबर पर लगा रेप का आरोप
November 02, 2018 07:20
मोहन भागवत से मिलने पहुंचे शाह, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
November 02, 2018 07:14
व्यापार
कंपनियों ने फिर घटाई तेल की कीमतें
November 02, 2018 10:08
कमजोर रुपए से धनतेरस पर महंगे पड़ेंगे बर्तन
November 02, 2018 09:33
अक्टूबर में GST कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए के पारः जेटली
November 01, 2018 09:47
सेंसेक्स 209 अंक मजबूत और निफ्टी 10450 के करीब खुला
November 01, 2018 09:38
1 नवंबर से महंगा हो जाएगा PNB कर्ज, MCLR दर को संशोधित कर दिया
October 31, 2018 08:45