महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का वार्षिक उत्सव 'विजयादशमी' समारोह का आयोजन किया है। इस मौके पर नोबेल पुरस्कार से सम्मानित और सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मोहन भागवत भी शामिल हुए। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शस्त्र पूजा की। इस दौरान इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद हैं। आरएसएस आज 93वां स्थापना दिवस मना रही है।
इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत एक बार फिर विश्वगुरू बन सकता है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे देशों से लेन-देन के तरीके को बंद ना करें। उसे इस तरह चलाएं कि अपनी सुरक्षा के लिए किसी पर निर्भर ना रहना पड़े। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल से लेकर हिंद महासागर तक कई द्वीप ऐसे हैं, जो सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं। ऐसे सभी द्वीपों की नाकाबंदी होनी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने देशवासियों को दशहरा की शुभकानाएं भी दीं।
नागपुर : RSS के विजयादशमी उत्सव में कैलाश सत्यार्थी ,भागवत और गडकरी हुए शामिल
By - Oct 18, 2018 04:44 AM